तरूण महतो प्रकरण में जांच में पहुंचे डीआईजी
ईचागढ़- तरुण महतो के साथ ईचागढ़ थाने में मारपीट मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने मामले से जुड़े तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बारी- बारी से पूछताछ की ।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी मौजूद थे ।. हालांकि जेएलकेएम नेता तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो पुछताछ में उपस्थित नही हुई , जिससे उनसे पूछताछ नहीं हो सकी।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने बताया कि तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो के शिकायत के आलोक में जांच की जा रही है।हालांकि वह अनुपस्थित रही.। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है। बता दे कि भानुमति महतो के शिकायत के आधार पर मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है।सोमवार को हाईकोर्ट के बुलावे पर पुलिस अधीक्षक हाइकोर्ट में पेश हुए थे,जहां हाईकोर्ट ने डीआईजी से जांच कर पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब किया है। इसी सिलसिले में डीआईजी मंगलवार को चांडिल अनुमंडल पहुंचे और मामले से जुड़े तमाम पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ की है।

हालांकि निष्कर्ष के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। वैसे तरुण महतो की पत्नी पूछताछ में शामिल नहीं रहने से संभावना जताई जा रही है कि वह अलग से डीआईजी के समक्ष अपना पक्ष रख सकती है। हालांकि पहले ही तत्कालीन थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे को निलंबित कर दिया है।


