Newsझारखण्ड

टुँगरी में महिला से बैग छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकद बरामद  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर थाना क्षेत्र के टुँगरी इलाके में महिला से बैग छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है और छीना गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

 

उक्त बातें आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 20 दिसंबर 2025 की है। टुँगरी इलाके में रहने वाली महिला माधुरी आलडा से एक अपराधकर्मी ने बैग छीन लिया था। बैग में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, ₹3000 नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान मौजूद थे। घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता के आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 108/2025, दिनांक 20.12.2025, धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने छापामारी कर इस कांड में शामिल आरोपी रवि कुमार साव (उम्र लगभग 32 वर्ष), पिता सुरेश साव, निवासी न्यू कॉलोनी नीमडीह, थाना सदर, जिला पश्चिमी सिंहभूम को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन, ₹3000 नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति, किताब, दस्तावेज और घटना में उपयोग की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या JH 06G-3700) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल के मोबाइल नंबर 9508243546 पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *