तुलसी पूजन दिवस पर धिरौल में गूंजा एकल श्रीहरि सत्संग, बच्चों ने दिखाया भक्ति-प्रतिभा का अद्भुत संगम
पोटका: गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर दुर्गा मंडप, धिरौल में वन बंधु परिषद की ओर से सम्भाग दक्षिण झारखंड, भाग रांची, अंचल घाटशिला, संच पोटका एवं कालिकापुर उपसंच के संयुक्त तत्वावधान में एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के बच्चों एवं प्रतिभागियों ने भक्ति, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत श्रीहरि सत्संग प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कोशिक कुमार गोप, ग्राम प्रधान धिरौल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अनिल कुमार भकत (अध्यक्ष, पोटका), विकाश चंद्र भकत (सचिव, पोटका), तुषार कांति भकत, महावीर भकत, स्वपन कुमार भकत, सचिन सरदार (समिति सदस्य) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मालती जी (संच व्यास, पोटका), सबिता जी (संच व्यास, डुमरिया), गणशा मार्डी जी (संच प्रमुख, पोटका), मनिका भकत जी (आचार्य), पिनाकी नायक जी (आचार्य) सहित अन्य आचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अतिथियों ने अपने संबोधन में तुलसी पूजन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन भक्ति भाव एवं सामूहिक मंगलकामना के साथ किया गया।

