Newsझारखण्डसरायकेला

तुमुंग पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर में ऑन द स्पॉट 179 मामलों का हुआ निष्पादन।

 

 

राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ी,इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा उपस्थित हुई,वहीं शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में 179 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया,कार्यक्रम में सेवा का अधिकार के तहत जाति,आवसीय, जन्म ,मृत्यु एवं पेंशन संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया,शिविर में ज्यादातर महिलाओं की उपस्थिति देखी गई,जो मईया सम्मान एवं अबुआ आवास का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करते नजर आए,कार्यक्रम के अंत तक कुल 686 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे से कुल 179 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।वहीं कार्यक्रम के दौरान कई लाभुकों को जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारो के हाथों से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,समाजसेवीयों एवं पत्रकारों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित भी किया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी पल्लव खडंगा,प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा,पंचायत की मुखिया सुनीति मुर्मू,बीपीओ मनोज तियु समेत प्रखंड एवं अंचल के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *