Newsझारखण्डसरायकेला

तुता गांव में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 

 

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता गांव में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुंडा,रामनाथ महतो,गणेश महतो,नकुल उरांव,मंगल सिंह मुंडा,पत्रकार चन्दन कुमार महतो आदि ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। आयोजक समिति के सचिव लालटू महतो ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल के झूमर संगीत उस्ताद लालटू महतो ने एक से बढ़कर एक झूमर गीत से दर्शकों का मन मोहा। साथ ही रात्रि में बंगाल के ही उस्ताद कार्तिक सिंह मुंडा एवं उस्ताद निपेन सहिस ने छौ नृत्य का प्रस्तुति किया। मौके पर उमेश चंद्र महतो, विष्णु चरण महतो,कृष्णा महतो, खुदी राम महतो,परमानंद महतो,विष्णु महतो,मुकेश महतो सहित आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *