Newsझारखण्डसरायकेला

त्योहार से पूर्व राजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों अवैध शराब भट्टियाँ नष्ट  

 

राजनगर:

दुर्गापूजा और दीपावली जैसे त्योहारों से पहले राजनगर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित दर्जनों देशी शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से देशी शराब के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाते हुए पाँच स्थानों—

पखनाडीह

बनकाटी

जोजोबेडा

लाइन होटल, सिजुलता नवोदय पेट्रोल पंप के सामने

बरसासाई

 

पर छापामारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की गई। नदी किनारे रखे करीब 500 लीटर जावा महुआ से भरे गैलन को नष्ट कर दिया गया, साथ ही कई शराब भट्टियों को भी तोड़ा गया।

 

थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *