उप विकास आयुक्त ने मझगांव प्रखंड में विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण
ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान लाभुकों को कार्य में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही डीएमएफटी मद से संचालित निर्माणाधीन विद्यालय भवन का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 15वें वित्त आयोग मद से संचालित दो उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य तथा अधिकारी पंचायत में निर्माणाधीन 3.5 किलोमीटर पीसीसी सड़क का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए।



निरीक्षण के बाद मझगांव प्रखंड सभागार में मनरेगा और आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की, अंचल अधिकारी विजय हेमराज खालको, मझगांव प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, विधायक प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।

