Newsझारखण्ड

उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरसंडा में विशेष शिक्षक–अभिभावक बैठक आयोजित

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): आज शुक्रवार को पी.एम.सी. उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरसंडा सदर में विशेष शिक्षक–अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति, मुखिया श्रीराम सुंडी, ग्रामीण मुंडा धुर्वा सुंडी और एस.एम.सी. अध्यक्ष प्रियंका सुंडी उपस्थित रहीं।

 

बैठक में मुख्य रूप से छात्र–छात्राओं के नामांकन और विद्यालय में ठहराव को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि विद्यालय में कुल 700 छात्र–छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस अवसर पर लालमुनी पूर्ति ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजना आवश्यक है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जो बच्चे लगातार स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनके अभिभावक घर पर कारण जानकर बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।

बैठक के दौरान प्रखंड एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपमुखिया पुष्पांजलि सुंडी, पूर्व सैनिक सिलाई सुंडी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी, सहायक शिक्षिका कमला बारी, उर्मिला पिंगुआ, सरिता कुमारी, मीना देवगम, शकुन्तला तुबिद, सिनी सिंहकुटिया, चिन्मय सेनगुप्ता, सीमा हेंब्रम, जया विश्वकर्मा, जगरानी सुंडी, पदम कुमारी, अंसार जावेद, ज्ञानेश्री बिरुआ, एस.एम.सी. के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *