Newsझारखण्ड

“उत्पाद सिपाही 2025: दौड़ पास अभ्यर्थियों के लिए ज्ञानभण्डार कोचिंग ने शुरू किया विशेष क्रैश कोर्स”

उत्पाद सिपाही 2025 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अब सफलता का नया मार्ग खुल गया है। दौड़ परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए ज्ञानभण्डार कोचिंग सेंटर ने विशेष क्रैश कोर्स की घोषणा की है। यह कोर्स अभ्यर्थियों को अंतिम परीक्षा के लिए सशक्त और व्यवस्थित तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

 

कोचिंग सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह विशेष बैच 9 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। क्लास का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे निर्धारित किया गया है।

कक्षाएँ सिरुम (कुकड़ू) में शहीद अजित–धनंजय मोड़ के सामने संचालित की जाएँगी।

 

कोचिंग सेंटर का कहना है कि यह कोर्स पूरी तरह परीक्षा केंद्रित है, जिसमें मात्र तीन महीनों में पूरे सिलेबस को व्यवस्थित रूप से पूरा किया जाएगा। प्रत्येक दिन दो घंटे की नियमित कक्षा आयोजित होगी, साथ ही दैनिक क्लास टेस्ट व नोट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत करने के लिए हर सप्ताह OMR आधारित मॉडल टेस्ट भी लिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा।

 

दौड़ परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह कोर्स वर्दी पाने के सपने को साकार करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। कोचिंग सेंटर ने अभ्यर्थियों से समय पर नामांकन कर इस तैयारी अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

 

अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए संपर्क नंबर जारी किया गया है— 7870083151।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *