Newsझारखण्ड

वार्ड 19 से शिक्षित महिला डॉ. श्रुति चौबे बनीं वार्ड पार्षद प्रत्याशी  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): शहर में इस वक्त नगर निकाय चुनाव को लेकर सर गर्मी पूरी तरह से तेज है, और आज नामांकन करने का अंतिम दिन भी काफी उत्साह जनक रहा। इसी बीच चाईबासा शहर के वार्ड संख्या 19 से पहली बार एक शिक्षित महिला डॉक्टर ने वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में डिग्री प्राप्त डॉ. श्रुति चौबे (BNYS) ने वार्ड 19 से वार्ड परिषद प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है।

 

डॉ. श्रुति चौबे एक संवेदनशील और सेवा भाव से जुड़ी महिला हैं, जो लंबे समय से समाज और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर कार्य करती रही हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने वार्ड की समस्याओं को नज़दीक से समझती हैं और उनके समाधान के लिए जनप्रतिनिधि के रूप में काम करना चाहती हैं।

 

डॉ. श्रुति चौबे ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड 19 में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा युवाओं के लिए सकारात्मक और रचनात्मक अवसर उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि स्वस्थ समाज और जागरूक नागरिक ही किसी भी वार्ड के समग्र विकास की आधारशिला होते हैं।

 

उन्होंने कहा, “यह केवल एक चुनाव नहीं है, बल्कि अपने वार्ड के हर परिवार के साथ मिलकर विकास की दिशा तय करने का प्रयास है।”

 

वार्ड 19 में यह पहली बार है जब एक शिक्षित महिला डॉक्टर वार्ड पार्षद पद के लिए आगे आई हैं। स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल वार्ड 19 के लिए, बल्कि पूरे चाईबासा शहर के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *