JamshedpurJharkhand top 25 newsLatestNewsNews post

वार्ड 7 में आनंद गोराई का धुआंधार जनसंपर्क, बोले – “काम के दम पर मांग रहा हूं वोट”

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 7 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी आनंद गोराई ने क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया और घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की।

 

जनसंपर्क के दौरान आनंद गोराई ने कहा कि वे काम के दम पर जनता से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 8 वर्षों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर सैकड़ों लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा है। मोहल्लों की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं के समाधान में उन्होंने “एक पार्षद से बढ़कर” काम किया है।

 

उन्होंने कहा कि वार्ड से कई प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन जनता जानती है कि किसने जमीन पर काम किया है।

 

आनंद गोराई ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन या लालच में न आएं। “यह वार्ड का चुनाव है और यहां की समस्याएं सीधे तौर पर आपसे जुड़ी हुई हैं। आज जो नेता लोभ-लालच देकर वोट मांग रहा है, वही कल पांच साल तक अपनी खर्च की भरपाई करेगा और जनता समस्याओं से जूझती रहेगी,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि बड़े झंडे, बैनर या पार्टी के नाम से प्रभावित होकर वोट न दें, बल्कि काम और क्षेत्र में सक्रियता को आधार बनाएं।

 

वार्ड 7 में आनंद गोराई के इस आक्रामक जनसंपर्क अभियान से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प

हो गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *