Newsझारखण्ड

वार्ड के बेहतर भविष्य के लिए स्वच्छता, पेयजल और शिक्षा जरूरी: चंदा अग्रवाल

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मारवाड़ी जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने सेन टोला, वार्ड नंबर 5 और ठोकी ताल वार्ड की समस्याओं को देखते हुए नगर की बात को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक अच्छे भविष्य के लिए सबसे पहला और जरूरी काम स्वच्छता है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, वार्ड की बिजली समस्या का समाधान और अच्छी शिक्षा आज के समय की बड़ी जरूरत है।

 

चंदा अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वार्ड में एक लाइब्रेरी होना चाहिए, ताकि उन्हें पढ़ने-लिखने का उचित माहौल मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-छोटी कोशिशें करके ही हम अपने वार्ड और अपने शहर को सुंदर और सुरक्षित बना सकते हैं।

 

उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *