LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

वार्ड संख्या 10 में रोहित लकड़ा का जनसंपर्क अभियान, ब्लैक बोर्ड छाप पर मांगा समर्थन

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 के पार्षद पद के प्रत्याशी रोहित लकड़ा ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

रोहित लकड़ा सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ वार्ड क्षेत्र में निकले। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, पंपलेट बांटे और अपने चुनाव चिन्ह की जानकारी देते हुए समर्थन मांगा। 

 

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वार्ड की जनता से सीधे संवाद किया और अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।

 

रोहित लकड़ा ने कहा कि वे खुद को नेता नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता मानते हैं। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से अपने वार्ड और मोहल्ले की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

 

उन्होंने बताया कि वार्ड में बजबजाती नालियां, खराब सड़कें, पेयजल की समस्या और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनका कहना है कि यदि जनता उन्हें अपना समर्थन देती है, तो वे हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे और वार्ड के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

 

रोहित लकड़ा ने मतदाताओं से अपील की कि वे उनके चुनाव चिन्ह “ब्लैक बोर्ड” जो क्रम संख्या 6 पर है, पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 10 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हुए हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *