Newsझारखण्ड

वार्ड संख्या 19 से डॉ. श्रुति चौबे मैदान में, बल्ला छाप पर मतदान की अपील  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव को लेकर चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 19 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी डॉ. श्रुति चौबे ने अपने जनसंपर्क अभियान को गति दी है। वे लगातार वार्ड के विभिन्न इलाकों में जाकर मतदाताओं से संवाद कर रही हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं।

 

डॉ. श्रुति चौबे ने वार्डवासियों से आग्रह किया है कि वे दिनांक 23 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर चुनाव चिन्ह बल्ला छाप, क्रम संख्या 3 पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सही उम्मीदवार के चुनाव से ही पूरे वार्ड का विकास संभव है।

 

प्रचार के दौरान डॉ. श्रुति चौबे ने अपना संकल्प पत्र भी जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि पुरानी बस्ती के विस्थापित परिवारों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस पहल की जाएगी। इसके साथ ही वार्ड में सड़क और नालियों की नियमित सफाई तथा पूरे वार्ड में कचरे के नियमित उठाव की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

उन्होंने प्रशासन के सहयोग से नशाखोरी की चपेट में आए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, वार्ड में स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित एवं उपयोगी पार्क विकसित करने की बात कही। रात्रि के समय पूरे वार्ड में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, प्रत्येक तीन माह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक स्थायी जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना भी उनके प्रमुख संकल्पों में शामिल है।

 

डॉ. श्रुति चौबे ने कहा कि यह वादे नहीं बल्कि उनका संकल्प है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि विकास और बेहतर भविष्य के लिए बल्ला छाप, क्रम संख्या 3 पर मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *