JamshedpurNewsझारखण्ड

वायदा पूरा करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद : सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर

 

समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने शनिवार को राज्य के अधिवक्ताओं के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता निधि में 12 करोड़ रुपए के अनुदान के प्रावधान से यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री जी का दिल अधिवक्ता समुदाय के प्रति कितना सम्मान रखता है।

अधिवक्ता पप्पू ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री पर तंज कस रहे थे कि यह फैसला चुनावी फायदा लेने के लिए लिया गया है, अब उनके मुंह में ताला लग गया है और वे मुंह छुपाते फिर रहे हैं।

इसके अलावा झारखंड सरकार की मैया योजना के तहत 52 लाख महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह अनुदान देने की पहल की सराहना की गई। इस योजना का अनुसरण करने के लिए अन्य राज्य बाध्य हो रहे हैं और दिल्ली में भी बीजेपी को इसी आशय की चुनावी घोषणा करनी पड़ी है।

झारखंड सरकार ने अल्पसंख्यक और सामान्य अनुदानित स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में सरकारी कर्मचारी इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *