Newsझारखण्ड

विदेश में मुश्किल में झारखंड के मजदूर, सीएम सोरेन ने की मदद के लिए हस्तक्षेप

अफ्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के कई प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के लगभग 48 मजदूर पिछले तीन महीने से मुश्किल हालात में हैं। मजदूरों का आरोप है कि जिस कंपनी में वे काम कर रहे थे, उसने महीनों से वेतन नहीं दिया है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

 

इस मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए संबंधित जिलों के उपायुक्तों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्रम विभाग के साथ समन्वय बनाकर मजदूरों की मदद सुनिश्चित की जाए और पूरी जानकारी तुरंत साझा की जाए।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार अब भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार के माध्यम से इन मजदूरों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू करेगी। वहीं, मजदूरों के परिजन लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं और अपने प्रियजनों के सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *