विधायक जगत माझी ने बैलेट पेपर से पहली बार किया मतदान
चक्रधरपुर: मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सोमवार को नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान किया। चक्रधरपुर के कारमेल स्कूल स्थित बूथ संख्या-21 में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस मौके पर मतदान को लेकर अनुभव साझा करते हुए कहा बैलेट पेपर से पहली बार मतदान किया है। मतदान और बैलेट पेपर को सावधानीपूर्वक बाक्स में डाला। उन्होंने मतदान को लेकर कहा हम सभी की जिम्मेदारी है कि मतदान जरूर करें। लोकतंत्र में मिले अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। विधायक ने कहा कि अगर वोट नहीं देंगे तो कल विकास संबंधी कार्याें को लेकर सरकार से किस अधिकार के तहत शिकायत या मांग करेंगे। इसलिए लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए वोट जरूर करें।



