विधायक जयराम महतो ने किया 4 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी
रोहित महतो


धनबाद : डुमरी प्रखंड क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बरियारपुर शिव मंदिर से पुरनाडीह होते हुए हरलाडीह मुख्य पथ तक लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास डुमरी विधायक जयराम महतो के हाथों फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या अब दूर हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

