Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक ने अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन, 160 यूनिट रक्त संग्रह 

 

 

अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली में आयोजित शनिवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सविता महतो ने विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया।विधायक ने कहा रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई दान नहीं है। वही एक दिवसीय शिविर में 160 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

रक्तदान शिविर वॉलंटयरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन एवं ब्लड सेंटर जमशेदपुर के सहयोग से हुआ। इस रक्तदान शिविर में 80%रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। साथ ही दया हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर मानगो के तत्वाधान में कॉलेज के सदस्यों का निशुल्क शुगर एवं लिपिड प्रोफाइल चेकअप किया गया। इस दौरान विधायक सबिता महतो ने संस्थान के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

 

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्ज वारिस सरवर इमाम, संस्थान के मैनेजमेंट सदस्य जियाउल मोबीन अंसारी, मो मुमताज अहमद, शकील गनी, अमगान अहमद खुर्रम, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो अरशद, शेख फरीद आदि कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *