Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक ने नीमडीह के बाड़ेदा में किया मल्टी पर्पस सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास  

 

 

 

पीएम जनमन के तहत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड प्रखंड क्षेत्र के बाड़ेदा में बुधवार को विधायक सविता महतो ने मल्टी पर्पस सेंटर (एमपीसी ) निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मल्टी पर्पस सेंटर का निर्माण करीब 59 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा केंद्र का निर्माण होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने संवेदक को सेंटर का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुखिया बरुन सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, विश्वनाथ दास, अनिल मांझी, मंगल मांझी, नीलकमल महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *