विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने 25 केवी ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
खरसावां प्रखंड(पंकज महतो):- के बिटापुर पंचायत के रायडीह गांव में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर 25 केवी के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से उक्त गांव में ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई को दी. विधायक दशरथ गागराई के प्रयास से उक्त गांव में तत्काल ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. वहीं शुक्रवार को विधिवत रूप से ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से सरोज कुमार साहु, जत्र महतो,कृष्ण सिंहदेव,कृष्ण महतो,विवेका सिंहदेव,परमानंद सिंहदेव,प्रवीण कुमार ठाकुर,नीरज सिंहदेव,अरुण जामुदा,अजय प्रामाणिक,सीताराम सरदार,पुनम खड़ायत,कल्पना महतो,अभिनंदन सिंहदेव,रौनक सिंहदेव,सहित ग्रामीण उपस्थित थे.