Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक प्रतिनिधि के बड़े भाई सह पारा शिक्षक प्रकाश गोप का निधन, विधायक दशरथ गागराई ने दी श्रद्धांजलि

 

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप के बड़े भाई सह पारा शिक्षक प्रकाश गोप (53) वर्षीय का बीते दिनों निधन हो गया. सूचना मिलते ही मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे खरसावां विधायक दशरथ गागराई उधड़िया गांव पहुंचकर पारा शिक्षक प्रकाश गोप को श्रद्धांजलि दी. साथ ही गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दिया.वहीं झामुमो कार्यकर्ता भी उक्त गांव पहुंचकर पारा शिक्षक स्व प्रकाश गोप को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा,कुचाई प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा,धनु मुखी,मुन्ना सोय,करम सिंह मुंडा,ललन तिवारी,संजय प्रधान,मुन्ना महंती,बबलू हेम्ब्रम,भावेश मिश्रा,साधुचरण सोय,शैलेन्द्र महतो,हीरालाल सोय,रंगबाज बेहरा,यशवंत प्रधान,केदार प्रधान,तुलसी महतो, सनगी हेंब्रम,रोहित प्रधान, खिरोद प्रामाणिक, मोहम्मद सलाम, सोनाय बानरा,संजू हाईबुरु,यशोदा गोप,सुमित्रा रविदास,एवं झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *