विधायक सबिता महतो को झामुमो का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ईचागढ़ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसी क्रम में कपाली क्षेत्र के झामुमो नेता मोहम्मद अरशद, राजू मांझी, मोहम्मद नौशाद,मधु महतो और मोहम्मद फिरोज व चांडिल, ईचागढ़, कुकड़ू व नीमडीह प्रखंड कमेंटी ने विधायक आवास पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने इस उपलब्धि को ईचागढ़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया और उम्मीद जताई कि सबिता महतो के नेतृत्व में पुरे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और तेज़ी से होगा। इस अवसर पर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर किस्कु, काबलु महतो ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचीन गोप, विश्वनाथ गोप, टिंकू महतो,सोरोज कुम्हार, अभय यादव, जगदीश सिंह सरदार, नव किशोर हांसदा, धीरज महतो, सपन आदित्यदेव, पशुपति महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

