Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो के प्रयास से झारखंड आंदोलनकारी के पत्नी को सरकार से मिला 50 हजार का सहायता राशि   

 

 

 

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के घुटीयाडीह निवासी झारखंड आंदोलनकारी स्व फनीभूषण महतो के परिजनों को विधायक सविता महतो के पहल से झारखंड सरकार से 50 हाजार का रुपये का आर्थिक सहयोग मिला। विधायक सविता महतो झारखंड आंदोलनकारी के घर पहुंच कर उनके पत्नी चंचला देवी के हाथों राज्य सरकार से प्राप्त सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के निधन के पश्चात मैंने राज्य सरकार से उनके परिवार के सहयोग का मांग किया था राज्य सरकार द्वारा उनके परिजनों को 50 हाजार रुपये का राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सुजीत महतो, अनिल मांझी, टिंकू महतो समेत परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *