Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 80 लाख कि लागत से खूंटी से चौका होते हुए ईचागढ़ तक सड़क मरम्मती कार्य का किया शिलान्यास   

 

पथ निर्माण विभाग से स्वीकृत कांड्रा _खूंटी, चौका _ईचागढ़ सड़क की सचारी गुणवत्ता में सुधार कार्य का शिलान्यास चौका मोड़ पर गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि 8.9 किमी सड़क का मरम्मती कार्य 6 करोड़ 80 लाख कि लागत से 2 महीने में होगा।

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण होने से लोगों को यातायात में सुविधा होगी। विधायक ने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, काबलू महतो , ओम प्रकाश लायेक, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, मुखिया कुनाराम माझी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निताई उरांव, अमित सिन्हा, श्रीकांत महतो, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, सपन सिंहदेव, राहुल वर्मा , किशुन किस्कू समेत समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *