विधायक सविता महतो ने बिहार स्पंज पंच ग्राम प्रभावित विस्थापित समिति व कंपनी प्रबंधक संग किया बैठक
कंपनी को सुचारु रुप से संचालन को लेकर हुई त्रिपक्षीय वार्ता


चांडिल के हुमीद स्थित बिहार स्पंज कंपनी के गेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार को कंपनी को सुचारु रुप से संचालन को लेकर विधायक सविता महतो ने त्रिपक्षीय वार्ता किया। मालूम हो कि पंच ग्राम विस्थापित समिति के अध्यक्ष, सचिव सह सभी विस्थापित समिति के सदस्य ने विधायक को कंपनी का परिचालन सुचारु रुप से नहीं होने व कंपनी बंद होने जैसी समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया था। विधायक सविता महतो ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को बिहार स्पंज कंपनी के गेस्ट हाउस परिसर में पंच ग्राम विस्थापित समिति के सदस्य, बिहार स्पंज के आर के शर्मा व वनराज स्टील के जीएम और अधिकारियों के संग बैठक कर आपसी तालमेल बना कर कंपनी को सुचारु रूप से चलाने की बात कही। इस दौरान विधायक ने कहा वर्ष 2013 में कंपनी बंद हो गई थी वैसे स्थिति द्वारा उत्पन्न न हो जिसको लेकर बैठक किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा मेरे द्वारा कंपनी चलाने के लिए जो भी जरुरत हो उसे पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कंपनी चलाने के लिए जरुरत पड़ी तो राज्य के मुख्यमंत्री से वार्ता किया जाएगा। उन्होंने कहा कंपनी किसी भी हाल में बंद न हो और यहां के विस्थापितों को रोजगार मिलते रहे। इस बैठक में झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, गुरु चरण किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, बिजली मांझियांन, लक्ष्मीकांत महतो, अरुण टुडू सहित पंच ग्राम के अध्यक्ष जगन्नाथ मांझी, सचिव आशुतोष बेसरा, मदन प्रसाद, गिरी महतो सहित सभी सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।


