Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

 

 

ईचागढ़ : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सोमवार को झारखंड के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक ग्राम नेमरा पहुंचीं। उन्होंने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि दिशोम गुरु का संघर्ष और त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने गुरुजी के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति और समाज में दिशोम गुरु का योगदान अमूल्य है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो भी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *