विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शंकर शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित
आज दिनांक 29 जून 2025 को विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता के परिसर में स्कूल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शंकर शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समाधान समिति के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध गोप ने कहा कि डॉ. शर्मा के विद्यालय के प्रति नि:स्वार्थ त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


समाधान समिति के सचिव श्री सुब्रोतो कुमार दे ने कहा कि डॉ. शर्मा के अथक प्रयासों के चलते इस क्षेत्र के लोग अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ा पा रहे हैं। समाजसेवी श्री सुनील कुमार दे ने कहा कि ईश्वर ने एक महान विभूति अपने श्रीचरणों में बुला लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल सलीम आजाद ने कहा कि डॉ. शर्मा आखिरी समय तक भी स्कूल के विकास एवं उज्जवल भविष्य के बारे में सोचते रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समाजसेवी किशन गुप्ता, सौमेन मंडल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

