Newsझारखण्डसरायकेला

विजया दशमी के उपलक्ष्य में बाबूडीह में बंगला जात्रा का आयोजन

 

 

ईचागढ़: विजया दशमी के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाबूडीह में श्री श्री सिंहराज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को भव्य बंगला जात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘कुमारीर कोले कुलांगार छेले’ नामक नाटक का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश से अवगत कराया।इस आयोजन का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति को संरक्षित करने का भी माध्यम है।पूजा समिति के संयोजक एवं राजपरिवार के सदस्य कल्याण सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि बंगला जात्रा क्षेत्र की प्राचीन परंपरा रही है और इसे जीवंत रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी अपनी जड़ों और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित होती है।मौके पर पसस मंगल सिंह, सुमन हलदार, त्रिलोचन कुमार, सदानंद कुमार, रमेश गोप, समेत हजारों दर्शक मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *