Newsझारखण्डसरायकेला

विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड में मजदूरों का धरना, कंपनी प्रबंधन ने समाधान का दिया आश्वासन

 

गम्हरिया (सरायकेला):

उषा मोड़ स्थित विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने शनिवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि वे पिछले 5 से 7 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें अब तक न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं, पीएफ (Provident Fund) और ईएसआई (ESI) की भी कटौती नहीं की जा रही है, जिससे उनके भविष्य की सामाजिक सुरक्षा खतरे में है।

 

धरना स्थल पर पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली एवं गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने मजदूरों का समर्थन किया और कंपनी प्रबंधन के समक्ष उनकी समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा। उन्होंने कहा कि,

 

“मजदूरों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह गंभीर मामला है और सरकार व प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।”

 

धरना के बाद कंपनी प्रबंधन से प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता हुई, जिसमें प्रबंधन ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेने और समाधान करने का भरोसा दिया।

 

धरना शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *