LatestNewsNews postझारखण्ड

विकाश गुप्ता बने रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के सत्र 2026–27 के अध्यक्ष

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के आगामी सत्र 2026–27 के लिए रोटरेक्टर विकाश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन से क्लब के सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। क्लब को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन सेवा और सामाजिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा Official Club Visit (OCV) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (DRR) रोटरेक्टर आरटीएन निकुंज बजोरिया उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब की गतिविधियों की सराहना की और रोटरैक्ट के माध्यम से युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान DRR निकुंज बजोरिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकाश गुप्ता को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में विकाश गुप्ता ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सभी को साथ लेकर रोटरैक्ट क्लब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और युवाओं के नेतृत्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि विकाश गुप्ता पूर्व में भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। वर्तमान समय में वे चाईबासा के एक जाने-माने व्यवसायी होने के साथ-साथ सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी पहचान रखते हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से क्लब को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रोटरेक्टर विनय लोधा, सचिव रोटरेक्टर केशव दोदराजका सहित रोटरैक्ट क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ रोटेरियन, क्लब के पूर्व पदाधिकारी एवं अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने विकाश गुप्ता को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने विश्वास जताया कि सत्र 2026–27 में विकाश गुप्ता के नेतृत्व में क्लब सेवा कार्यों, सामाजिक सहभागिता और युवा नेतृत्व विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *