विकसित भारत गारंटी जी-राम-जी योजना को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिद के आवासीय कार्यालय में ग्रामीण मजदूरों के हित में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण विकसित भारत गारंटी के तहत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना, जी-राम-जी को लेकर आगामी 27 जनवरी को पिल्लई हॉल में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


बैठक को संबोधित करते हुए गीता बालमुचू ने कहा कि इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जी-राम-जी योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण जनता इस योजना से लाभान्वित हो सके।
प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिद ने भी बैठक को संबोधित करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व सह जिला मीडिया प्रभारी तरुण संवाइंया, हाटगम्हरिया मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन चाटोम्बा, झींकपानी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, टोंटो के पूर्व मंडल अध्यक्ष लेबेया लागुरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूराम लागुरी, सदर महामंत्री कुंज बिहारी खंडाइत, मुखिया निरेस देवगम, सावन तिउ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थि
त थे।


