Newsझारखण्ड

विनय सिंह की याचिका खारिज, रांची, हजारीबाग और गुमला शोरूम बंद रहेंगे

हजारीबाग में वन भूमि के अवैध लेन-देन और उसके म्यूटेशन कराने के आरोप में ऑटोमोबाइल शोरूम मालिक विनय सिंह का रांची, हजारीबाग और गुमला स्थित शोरूम अब बंद रहेंगे। विनय सिंह ने गुमला और रांची के डिबडीह स्थित मोटोजेन तथा हजारीबाग के नेक्सजेन महिंद्रा शोरूम को सील हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

 

रांची हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने आज सुनवाई करते हुए एसीबी की दलीलों के बाद विनय सिंह की याचिका खारिज कर दी। इससे उनके तीनों शोरूम का ताला अब खुलने की संभावना नहीं है। कोर्ट ने पहले तो शोरूम खोलने का आदेश दिया था, लेकिन एसीबी के वकील सुमित गाड़ोदिया ने इस आदेश का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि शोरूम खुलने से जांच प्रभावित हो सकती है और साक्ष्यों को नष्ट किया जा सकता है।

 

विनय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं और इस मामले में जांच जारी है। उनकी ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और ऋषभ कुमार ने याचिका का पक्ष रखा, जबकि एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने बहस की। अदालत ने याचिका को मेनटेनेबल नहीं मानते हुए खारिज कर दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *