Newsझारखण्डसरायकेला

विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन 

 

 

ईचागढ़- ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा ग्राम में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डीएलएसए के ईचागढ़ पीएलवी गंगा सागर पाल ने ग्रामीणों को एड्स के कारण, फैलने के तरीके, रोकथाम के उपाय के संबंध में जानकारी दिया। उन्होंने एचआईवी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के समय एंटीवायरल दवाएं लेने , चिकित्सा सहायता लेने ,सामाजिक मिथक आदि पर ग्रामीणों को जानकारी दिया।साथ ही पाल ने ग्रामीणों को बताया कि एड्स जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। सुरक्षित , साफ-सुथरी जीवनशैली, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता से इस रोग को रोका जा सकता है।

वही एड्स से संबंधित कानूनी अधिकार, सरकारी सहायता योजनाएँ तथा रोगियों के प्रति भेदभाव नहीं करने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर ग्रामीण , बुद्धि जीवी एवं समाज सेवी उपस्थित हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *