Newsझारखण्ड

वन पट्टाधारियों के जाति प्रमाण पत्र मुद्दे को विधायक जगत माझी ने सदन में उठाया, मंत्री बोले बजट सत्र से पूर्व होगा निर्णय

 

चक्रधरपुर:(प्रकाश कुमार गुप्ता) मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी ने गुरुवार को शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में वन पट्टाधारियों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान, पोड़ाहाट, चाईबासा और सारंडा वन प्रमंडलों में निवास करने वाले वन पट्टाधारियों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे उनके बच्चे शिक्षा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मुद्दा पहले भी ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में उठाया गया है और मामला अभी समीक्षाधीन है।

 

विधायक के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा ने स्वीकार किया कि वन पट्टाधारियों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से उन्हें कठिनाई हो रही है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले बजट सत्र से पूर्व इस मामले पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

 

विधायक जगत माझी ने मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *