Newsझारखण्डसरायकेला

यंग हार्ट क्लब द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, रघुऐ टीम बनी विजेता  

 

ईचागढ़ : कुशपुतुल सिरका रोड साइड मैदान में ‘यंग हार्ट क्लब’ के तत्वावधान में शनिवार और रविवार दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की कई प्रतिभाशाली टीमों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया. फाइनल मुकाबले में रघुनाथपुर टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 8500 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि उपविजेता कुसपुतुल टीम को 6500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त गोरांगी 3200 रूपए

चौथा प्राइज चालीयामा 3200 रूपए पर कब्जा किया। मौके पर मुख्य संयोजक समीर कुमार महतो, सुदर्शन महतो,प्रवीण महतो,अमित महतो, राजू, पंकज, और सोमनाथ ने समर्पण और टीम भावना से पूरे आयोजन को सफल बनाया. दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और खिलाड़ियों के जोश ने पूरे माहौल को खेल भावना और उमंग से भर दिया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *