Newsझारखण्ड

यक्ष्मा रोगियों के बीच रोटरी क्लब चाईबासा ने किया पोषाहार वितरण  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा केंद्र में यक्ष्मा से पीड़ित 10 मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को पोषण के माध्यम से सहयोग देना था।

 

इस अवसर पर रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता, सामुदायिक सहयोग और धरातल स्तर पर लगातार कार्य करना आवश्यक है। सभी की एकजुटता से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

क्लब की सचिव रोहीना ठक्कर ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि टीबी रोग से घबराने की आवश्यकता नहीं है। समय पर दवाइयों का सेवन, पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम से इस बीमारी की पूरी तरह रोकथाम संभव है।

 

कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पोषाहार सामग्री प्रदान की गई और उन्हें उपचार को नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

 

इस मौके पर रोटरीयन सुनित खीरवाल, दीपक प्रसाद, रितेश मुंदड़ा, शीतल मुंदड़ा, नीलेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *