Newsझारखण्ड

युवा ज्ञान समागम : राज्य स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने तृतीय पुरस्कार किया हासिल

 

झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित “युवा ज्ञान समागम 2025–26” के अंतर्गत राज्य स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे मानव घोष एवं रिचा प्रजापति ने अपने प्रभावी तर्क, विषय की गहन समझ एवं सशक्त वक्तृत्व शैली से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपने ज्ञान, तर्कशक्ति, विचारों की स्पष्टता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद्, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव सिंह द्वारा विजेता विद्यार्थियों को ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय की इस टीम का मार्गदर्शन एमबीएनएस (MBNS) इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की एनएसएस पीओ डॉ. दीपिका भारती ने किया।

यह सफलता कोल्हान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन तथा विद्यार्थियों की सतत मेहनत का सशक्त प्रमाण है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *