युवा विकास संघ बासाहातु का तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बासाहातु में क्रिसमस के अवसर पर युवा विकास संघ की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो गई. जिसका उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई व जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हरिश एकेडमी व बोदरा एफसी के बीच खेला गया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा होती है, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या खेल के मैदान में राज्य सरकारें खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार और खेल कोटे से नौकरियों के अवसर प्रदान कर रही हैं. जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है. क्योंकि मैं भी एक खिलाड़ी रह चुका हूं. खिलाड़ी मेहनत कर आगे बढ़े सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, समाजसेवी बासंती गागराई, कमेटी के अध्यक्ष दिनेश हाईबुरू, विश्वजीत हाईबुरू,सन्नी हाईबुरू,दुम्बी हाईबुरू,बिरसा तियू समेत काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे.



