15 June Headlines
1. NEET-UG विवाद के बाद बड़ा फैसला- 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द, 23 जून को फिर से होगी परीक्षा
2. तीन माह के बाद शुक्रवार को नीतीश कैबिनेट की होगी बैठक, इसमें बड़ी संख्या में बहाली करने के निर्णय लिये जाने की संभावना
3. अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है. डोभाल पीएम मोदी के कार्यकाल के अंत तक NSA के पोस्ट पर बने रहेंगे
4. बीजेपी नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से विधायक खांडू को राज्यपाल के टी परनाइक ने शपथ दिलाई
5. दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में एक विवाह में शामिल होने आई आदिवासी किशोरी से 5 युवकों ने गैंगरेप किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
6. कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD कांस्टेबल के पदों की संख्या बढ़ा कर अब 46,617 कर दी है. पहले ये भर्तियाँ 26 हजार पदों पर होनी थी
7. बॉर्डर की 27वीं सालगिरह पर सनी देओल बॉर्डर 2 लेकर आ रहे हैं. फिल्म की घोषणा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर की
8. नागपुर के विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 5 की मौत, 5 घ्याल
9. संविधान में नहीं हैं विशेष राज्य का प्रावधान, बिहार और आंध्र प्रदेश को मिल सकता है विशेष पैकेज
10. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. कंगाल पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए गधों पर निर्भर है पाकिस्तान ने चाइना के साथ गधा का सौदा किया है
11. किसानों के 2 लाख रुपए तक के लोन होंगे माफ, राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बोले मंत्री बादल पत्रलेख
12. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की मुलाकात, संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
13. वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई के अंत में संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है. इस साल चुनावी साल होने से फरवरी में अंतरिम बजट ही पेश किया गया था

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव

दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


