LatestNewsझारखण्डराजनीति

21 Lakh Farmers got benefit of KCC- सूबे के 21 लाख किसानों को दिया गया केसीसी का लाभ- सीएम चंपई सोरेन

रांची, छोटानागपुर लाइव ब्यूरो- सोमवार को रांची के मोरहाबादी में आयोजित सखी मंडल की महिलाओं के राज्यस्तरीय महासम्मेलन में CM चंपाई सोरेन ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने झारखंड के 21 लाख किसानों को KCC योजना का लाभ दिया है, जिस से राज्य के किसान आर्थिक रूप से सबल हुए हैं।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने राज्य के कई सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में परिवर्तित किया है। आने वाले दिनों में हजारों की संख्या में सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में परिवर्तित किया जाएगा। सरकार यहां के गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग व समुदाय के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें, इसके लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपने स्तर से पुरजोर कोशिश की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में नौ लाख से अधिक छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा गया है।अच्छी शिक्षा के बिना झारखंड की विकास संभव नहीं,आदिवासी-मूलवासी बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करेंगे और राज्य में सरकार को नीति नियम बनाने में अपनी भागीदारी देंगे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *