Newsझारखण्डसरायकेला

90% अंक लाकर राखी सरदार बनी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राजनगर की स्कूल टॉपर, IAS बनकर देश सेवा का सपना

 

राजनगर:-झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) राजनगर की छात्रा राखी सरदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का गौरव हासिल किया है। राखी की इस सफलता से विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राखी सरदार ने कुल 450 अंक हासिल किए हैं और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। विषयवार अंक भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाते हैं—हिंदी में 94, गणित में 97, अंग्रेजी में 83, सामाजिक विज्ञान में 89 और विज्ञान में 81 अंक प्राप्त किए हैं। सभी विषयों में A+ ग्रेड हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

राखी सरदार के पिता शंभू सरदार और माता संगीता सरदार ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। साधारण परिवार से आने वाली राखी ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

राखी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के अनुकूल माहौल को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर IAS अधिकारी बनना है, ताकि वह देश और समाज की सेवा कर सकें।

विद्यालय के वार्डेन श्रीमती सरिता महतो और शिक्षकाओं ने राखी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राखी भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छुएगी।

राखी सरदार की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे राजनगर क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गई है।

Share this news