अर्चिता मोहंती ने राष्ट्रीय ताइक्वोंडो चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक
झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले की अर्चिता मोहंती ने 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पूसा ताइक्वोंडो चैम्पियनशिप 2024-25 में रजत पदक जीतकर अपने विश्वविद्यालय और पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

अर्चिता ने अपनी श्रेणी में उपविजेता बनकर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल अरका जैन यूनिवर्सिटी बल्कि झारखंड के खेल जगत को भी गौरवान्वित किया है।
अर्चिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ ईश्वरन अय्यर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ अंगद तिवारी, रजिस्ट्रार डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव तथा संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ जसबीर सिंह धंजाल ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


