LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

नरेंद्र मोदीजी के आदिवादियों के कल्याणकारी योजनाये ही दिलाएंगी गीता कोड़ा को सर्वाधिक मत:जवाहर

भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर के पुलहातू,सिधेस्वर मन्दिर,चोट नीमडीह शनि मंदिर चौक,और गाड़ी खाना चौक में पथ सभा किया।इस अवसर पर गाड़ी खाना में पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा आज पूरा देश नरेंद्र मोदी जी की आकांक्षी गरीब कल्याण योजनाओं से प्रभावित,मुफ्त का राशन,पीने का पानी,रहने के लिये घर, गैस कनेक्शन मिलने वाले जैसे अनेक योजनाओं के लाभार्थी परिवारों के सदस्य मोदी जी का गुणगान कर रहें हैं,उन्होंने पूरी तरह मन बना लिया है कि कमल फूल निशान में वोट देकर मोदीजीको देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

जवाहर बानरा ने कहा कि दूसरे पार्टियों वालों के बहकाये में नही फसें,ये लोग झूठे वादेकर,गुमराह कर, झूठ बोलकर 5 साल पहले जैसे ही इसबार भी, आप सभी मतदाताओं को गलत तरीके से अपने पक्ष में वोट देने का प्रयास करवाएंगे,लेकिन उनके जाल में फंसना नही है ,मोदीजी आपके सभी सुविधाओं को पूरा करेंगें इसका उन्होंने गारंटी दिया है।

जिला उपाद्यक्ष राकेश बबलु शर्मा ने कहा आज देश मे आदिवासी गरीबों के साथ सबकी चिंता करने वाले मोदीजी ही हैं,झारखंड मुक्ति मोर्चा आसुरा कांग्रेस पार्टी वाले राज्य को लूटने में ही लगे हुए है,ये पार्टियां किसी का भला आज तक नही किया है।जनता का विकास केवल मोदीजी ही कर सकतें है जिसके लिये आप सभीअपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए कमल फूल निशान के 1 नंबर बटन को दबा कर भारतीय जनता पार्टी के सुशिक्षित प्रत्याशी गीता कोड़ा को जितावे,यही अपील करने हमसभी आपसभों के बीच आएं हैं।इस
अवसर पर मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी,शक्ति केंद्र संयोजक पूर्व वार्ड पार्षद गंगा करवा,सह संयोजक बिटटू यादव,रोहित दास,राहुल करवा,देवराज करवा,जयनारायण करवा,संतोष मिश्रा,राजू सेन,प्रदीप विश्वकर्मा,मुखिया कृष्णा करवा,देवराज करवा,महादेव करवा,जयनारायण करवा,वर्मा करवा के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *