जमशेदपुर में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान: 463109 लोगों का शारीरिक जाँच, 465 संदिग्ध कुष्ठ मरीज की खोज.
जमशेदपुर, 04 फरवरी 2025: जमशेदपुर में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह द्वितीय चरण कुष्ठ रोग खोज अभियान के चौथे दिन तक पूरे जिले में 1408 सर्वे टीम के द्वारा 90218 घरों में जाकर 463109 लोगों का शारीरिक जाँच की गयी। इस जाँच में 465 संदिग्ध कुष्ठ मरीज की खोज की गयी, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाँच के लिए जाने का निर्देश दिया गया।
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया ने बताया कि एमडीटी दवा के सेवन से कुष्ठ रोग का इलाज संभव है। उन्होंने आगे बताया कि कुष्ठ रोग ड्रोपलेट इंफेक्शन से होता है, जो शरीर के तंत्रिका तंत्र, आंख, हाथ, पैर को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। अगर समय से इलाज नहीं हुआ तो मरीजों में विकलांगता आ सकती है।
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि कुष्ठ रोग के निम्नलिखित लक्षण हैं:
– त्वचा में किसी भी प्रकार का दाग़ तथा उसमे निश्चित सुनापन l
– तान्त्रिकायों में झुंझुनी
– आंखों में समस्या या बंद ना होना l
– अन्य लक्षण
इनमें से कोई एक या अधिक लक्षण होने पर अविलम्ब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाँच के लिए जाना चाहिए। जाँच और दवा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं।
इस अभियान में जमशेदपुर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों ने घर-घर जाकर लोगों की जाँच की और उन्हें कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया।
जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ0 साहिर पाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में सफल होने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।