LatestNewsNews postझारखण्ड

काड्रा के लाहाकोठी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, भक्तिमय हुआ माहौल

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत काड्रा के लाहाकोठी में यंग बॉयज क्लब कमेटी की ओर से विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान लाहाकोठी में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी महोत्सव में हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर विशाल कुमार, कृष्णा मुर्मू, अमातुष, विवेक, जोगेन, प्रकाश, सूरज, रायमनी देवी, छुट्टू महतो, एसी महतो समेत कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this news