“कोल्हान कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम टला, नई तिथि की जल्द होगी घोषणा”
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरायकेला खरसावाँ जिला कांग्रेस कमेटी ने 1 मार्च 2025 को चौका चावलीवासा में आयोजित होने वाले कोल्हान कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय झारखंड कांग्रेस के नव नियुक्त राज्य प्रभारी के राजू जी की व्यस्तता के कारण लिया गया है।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया कि सम्मेलन के लिए अगले तिथि की घोषणा राज्य प्रभारी के राजू जी से मंत्रणा कर शीघ्र जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्य प्रभारी समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय समेत कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को भाग लेना था।