Newsझारखण्डसरायकेला

प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में कुकड़ू प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, जलापूर्ति योजनाओं और ODF Plus की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा

सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में शुक्रवार, 12 जून 2026 को प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित एवं पूर्ण हो चुकी जलापूर्ति योजनाओं के साथ-साथ ODF Plus के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़, सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उन चापाकलों की स्थिति की समीक्षा की गई, जिनके पाइप जर्जर हो चुके हैं या जिनका बोर धंस गया है। ऐसे चापाकलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने का सुझाव दिया गया, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को निर्बाध पेयजल सुविधा मिल सके।

इसके अलावा साधारण मरम्मत योग्य खराब चापाकलों की सूची संबंधित विभागों से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिससे भीषण गर्मी को देखते हुए उनकी शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं के नियमित अनुरक्षण, गुणवत्तापूर्ण संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

प्रखंड प्रमुख ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी सभी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान और जलापूर्ति योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

 

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री बखला, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंड फेलो, कनीय अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कुकड़ू), बीपीएम

Share this news