जमशेदपुर में उद्यमी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर के बिष्टुपुर सीएच एरिया में रहने वाले उद्यमी दिलीप गोयल को अज्ञात अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी मंगलवार रात तकरीबन 9:30 बजे अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल पर दी गई। अपराधी ने लगभग 21 सेकेंड बातचीत की, जिसमें उद्यमी को धमकाया गया।

इस घटना के बाद से उद्यमी और उनका परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उस मोबाइल नंबर का पता लगाने में जुटी है, जिससे कॉल किया गया था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि फोन करने वाला अपराधी स्थानीय है या बाहरी। इसमें किसी करीबी की संलिप्तता की भी जांच हो रही है।
दिलीप गोयल एएसएल मोटर्स के संचालक हैं और उनका कारोबार आदित्यपुर और गम्हरिया में फैला है। धमकी मिलने से न केवल उनका परिवार, बल्कि शहर के कारोबारी भी चिंतित हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
यह पहली बार नहीं है, जब जमशेदपुर के व्यापारियों को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। उपेंद्र सिंह हत्याकांड में जेल में बंद सोनू सिंह और कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के नाम पर भी कारोबारियों से वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


