होली की रात आसमान में दिखाई देगा ‘ब्लड मून’, जानें क्या है इसका समय और महत्व
होली के दिन आसमान में दिखाई देगा ‘ब्लड मून’
होली के दिन आसमान में एक अलग ही रंग दिखाई देने वाला है। 14 मार्च को होली की रात ब्लड मून यानी की लाल चांद का नजारा देखने को मिलने वाला है। इस दौरान चांद पूरा गोल होगा, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।
होली पर साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान चांद लाल रंग में नजर आने वाला है। ग्रहण की शुरुआत शुक्रवार सुबह 9 बजकर 29 मिनट से हो जाएगी और शुक्रवार दोपहर 3.29 बजे ग्रहण खत्म हो जाएगा।
आसमान में ‘ब्लड मून’ का नजारा देखने को मिलने वाला है, लेकिन यह नजारा भारत में नहीं दिखाई देगा। क्योंकि, जिस समय ग्रहण लग रहा है उस समय भारत में दिन रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण प्रशांत महासागर, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक, नॉर्थ अमेरिका, आर्कटिक महासागर, वेस्टर्न अफ्रीका और साउथ अमेरिका में नजर आएगा।